अरमान खान जिला ब्यूरो I T N NATIONAL रायसेन
रायसेन पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 02.06.2026 को महामाया चौक रायसेन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कचरा फेंककर प्रतिमा को विरूपित करने का प्रयास किया गया। सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 03 म.प्र. सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की गई। जांच के दौरान तीन व्यक्तियों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा के समीप कचरा फेंककर प्रतिमा को विरूपित करने का तथ्य सामने आया।
गिरफ्तार आरोपी
आरिफ खान पिता यूसुफ खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 09, तालाब मोहल्ला, रायसेन।
अजहर कुरैशी पिता शेख कमर कुरैशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 07, कसाई मोहल्ला, रायसेन।
पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने साथी फैजान खान के साथ मिलकर उक्त कृत्य करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फरार आरोपी की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय पुलिस योगदान
आरोपियों की त्वरित पहचान एवं गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक दीपक वर्मा, सउनि मनकर अहाके, प्र.आर. कृष्ण कुमार कटियार, सुरेन्द्र सिंह, माखन उइके, सतेन्द्र सिंह लोधी, आरक्षक शशांक दीक्षित, संदीप जैन, शिशुपाल, रवि रैकवार, रितेश पाठक, विशाल रघुवंशी एवं अजय जामले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।