मालाखेड़ा
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशानुसार सरस्वती स्वयं सहायता समूह, कलसाडा बाग मालाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2024 के तहत पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे, सहायता, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (POSH Act, 2013) के प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC), शिकायत प्रक्रिया एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर में उपस्थित 42 लाभार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कलसाडा बाग वार्ड पंच मंगलेश देवी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।