लोकेशन ।बहराइच
आरटीओ सुशील कुमार ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आरआई प्रदीप कुमार, पीटीओ अवधराज गुप्ता सहित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आरटीओ सुशील कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ शुद्ध वायु प्रदान करते हैं और बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने आमजन से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
ब्यूरो चीफ ।संजय श्रीवास्तव
जिला बहराइच