इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
सिवनी:नागरिकों को त्वरित एवं तकनीक आधारित सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में सिवनी पुलिस ने एक और सराहनीय पहल की।
दिनांक 07.06.2026 को थाना कोतवाली में एसडीओपी सिवनी सचिन परते एवं थाना प्रभारी कोतवाली की उपस्थिति में गुम मोबाइल के आवेदकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस किए गए। आवेदकों द्वारा दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल पर की गई शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम तकनीकी आधार पर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया।
इस अभियान के अंतर्गत कुल 20 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4,00,000 है बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।इनमें थाना कोतवाली क्षेत्र के 16 एवं थाना लखनवाड़ा क्षेत्र के 04 गुम मोबाइल शामिल हैं।
मोबाइल प्राप्त करने वाले आवेदकों के नाम
1.ऐश्वर्य सदाफल निवासी कर्वे कॉलोनी सिवनी
2.रामप्रसाद ब्रम्हे निवासी बारापत्थर सिवनी
3.पूनम सनोडिया निवासी लखनवाड़ा
4.उमाशंकर डेहरिया निवासी गोपालगंज
5.पंकज सनोडिया निवासी नदौरा
6.खुशबू साहू निवासी भीमगढ़ छपारा
7 निखिल सनोडिया निवासी परतापुर
8.गोसिया खान निवासी जनता नगर सिवनी
9.वंदना कंगाले निवासी झुलेलाल कॉलोनी सिवनी
10.रामेश्वर कुमरे निवासी पुलिस लाइन सिवनी
11.शिशिर जैन निवासी सी.वी. रमन वार्ड सिवनी
12.लोकमन सनोडिया निवासी कोहका
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुम मोबाइल की शिकायत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में दर्ज कराई जा सकती है।सिवनी पुलिस नागरिकों की सेवा में तकनीक का अधिकतम उपयोग कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।