बरेली आंवला।
आंवला तहसील क्षेत्र के गांव गुलेली में सोमवार को एक किसान की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर किसानों ने रैली में शहीद हुए किसान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने बताया कि स्वर्गीय पंडित रिषी पाल शर्मा 8 जून 1992 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की रैली में शहीद हुए थे। वह ब्लॉक रामनगर के गांव गुलेली के निवासी थे।
उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और शहीद किसान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील वर्मा, लोकेश पाठक, डॉ. देवसरन वर्मा, अवनीश कुमार सिंह, वीर सिंह यादव और सुभाष शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला जिला बरेली