सिहोरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिघुली में पी एच ई विभाग द्वारा निर्माणधीन जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी से लीकेज बना हुआ है पूर्व में भी पानी की टंकी का रिपेयर कराया गया था विगत चार साल पहले निर्मित पानी की टंकी से कहीं न कहीं से लिकेज होता रहता है इससे प्रतीत होता है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है एवं गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है तभी तो चार साल में तीसरी बार पानी की टंकी से लीकेज बना हुआ है अगर हालात यही रहे तो आने वाले समय में खतरा उत्पन्न हो सकता है क्या प्रशासन का ध्यान होगा केन्द्रित या कोई हादसा होने के बाद उठाया जायेगा ठोस कदम
सुशील दुबे संवाददाता आई टी एन नेशनल सिहोरा
जिला जबलपुर मध्यप्रदेश