दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में स्थानीय थाने को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व वाली टीम ने 08 जून को डूमरडीहा रेलवे लाइन पुलिया के नीचे नहर के पास छापेमारी कर अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया।
पुलिस द्वारा दबिश के दौरान छह जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 52 पत्ता ताश, ₹12,320 नगद, चार मोबाइल फोन तथा 11 लावारिस दोपहिया वाहन बरामद किए गए। जुआ खिलाने-संबंधित इस घटना के मामले में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 167/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पीर मोहम्मद पुत्र स्व. अहमद निवासी वार्ड नं. 09 कस्बा दुद्धी, असलम पुत्र अजीम शाह निवासी ग्राम डूमरडीहा, बृजेश कुमार पुत्र दयाशंकर कुशवाहा निवासी ग्राम रजखड़, मकसूद अहमद पुत्र स्व. साबिर शाह निवासी वार्ड नं. 09 कस्बा दुद्धी,लवकुश कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम खजुरी और जितेन्द्र सोनी पुत्र सत्यनारायण सेठ निवासी वार्ड नं. 09 कस्बा दुद्धी शामिल हैं।
पकड़ने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, हे0का0 महताब, हे0का0 मोहम्मद खालिद तथा रि0का0 शिवम् द्विवेदी व रि0का0 धर्मपाल शामिल रहे। पुलिस ने बरामद सामान व वाहनों की जाँच-पड़ताल जारी रखी है और मामले की तहकीकात की जा रही है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा और अपराधियों को किसी भी सूरत बख्शा नहीं जाएगा।