किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर
नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में छापेमारी कर दो आरोपियों को 8.75 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक मादक पदार्थ की तस्करी के लिए बस स्टैंड पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।