पन्ना, पवई:
पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आशा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी सल्फास खाकर जान दे दी। इस दोहरी मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
क्या है मामला:
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले घर में मौजूद बेटी को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद आरोपी ने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी:
घटना की सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा। इलाके में इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल है।
इंडियन टीवी संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश