किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की 50 फीट गहरी पानी से भरी खदान में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पानी में तैर रही कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकालने के प्रयास में बालक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर एसडीआरएफ के जवानों ने बालक के शव को खदान से बाहर निकाला।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पानी से भरी परित्यक्त खदानों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।