किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर।
राजधानी रायपुर के गंज थाना में सूरजपुर जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
रायपुर निवासी एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपित अधिकारी की तलाश के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मामले के सामने आने के बाद आरोपित के फरार होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले के सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी