🧘♂️ बस्ती में योग का महाआयोजन, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास 🧘♀️
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बस्ती के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, DIG संजीव त्यागी, DM कृतिका ज्योत्सना तथा पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सहभागिता की।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने योग को स्वस्थ तन और मजबूत राष्ट्र का आधार बताया। DIG संजीव त्यागी ने फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया। DM कृतिका ज्योत्सना ने योग को स्वस्थ समाज का सबसे बड़ा मंत्र बताया, जबकि SP यशवीर सिंह ने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं हजारों नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विभिन्न योगासनों के प्रदर्शन से पूरा परिसर सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।
बस्ती पुलिस लाइन समेत जिले के सभी थानों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
✍️ Indrajeet Tripathi
Bureau Chief ITN national news basti