*पूरनपुर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग को अवैध पार्किग व अतिक्रमण को लेकर सख्त आदेश दिये।*

पूरनपुर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप पूरनपुर तहसील में अवैध पार्किंग व अवैध अतिक्रमण को हटाया जाना है। इसके लिए पूरनपुर के मुख्य मार्गो मार्गो पर घूम कर उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय मे हुई सड़क दुर्घटनाओं को शासन ने काफी गंभीरता से लिया है। सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने सभी व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सड़क के किनारे अवैध गुमटियों व ढाबों को हटाया जाएगा। सड़क के किनारे अवैध पार्किंग को हटाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि दुकान के सामान को दुकान की सीमा के अन्दर ही रखें। कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर अपना सामान न रखे। प्रथम चरण मे आज दुकानदारों से संवाद करते हुये अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने व्यापारियों से सहयोग मांगा और कहा कि व्यापारी अतिक्रमण स्वयं हटा ले।
अन्यथा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। फुटपाथ पर कब्जा किसी को भी करने नही दिया जायेगा। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा तथा बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज होगी और गैंगस्टर भी लगेगी। उन्होंने और नो पार्किंग में खड़ी रोडवेज डिपो पीलीभीत एवं एक कार का चालान भी कर दिया गया। और उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण खुद नहीं हटाएंगे तो नगर पालिका के द्वारा हटवाया जाएगा। और पुलिस प्रशासन उसका साथ देगा।
*इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल तहसील रिपोर्टर बलदेव सिंह संधू*