कोचिंग खलते ही की जाएगी संचालकों पर कडी कार्रवाई
भीलवाडा। नगर निगम की लगातार दो दिन चली सख्त कार्रवाई से नियमों की धज्जियां उड़ाकर संचालित हो रहे कई कोचिंग संस्थानों में हडकंप मच गया है। कार्रवार्ड की आहट मिलते ही कर्ड संस्थान ताले लगाकर बंद हो गए और संचालक मौके से गायब हो गए। नगर निगम की नजर उन कोचिंग संस्थानों पर टिकी हई है जो सरक्षा मानकों की अनदेखी कर बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि विद्यार्थियों की सरक्षा से समझौत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनसार बंद पडे संस्थानों की भी निगरानी की जा रही है। जैसे ही ये कोचिंग संस्थान दोबारा खलेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाईं की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियम विरुद्ध संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों को सील किय जाएगा और जिम्मेदार संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है
राहुल शर्मा की रिपोर्ट