शामली। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 336 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 67 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान कोतवाली शामली पुलिस ने नसीम उर्फ काला पुत्र जमशेद, निवासी ग्राम गोगवान, थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर उससे जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज बताए गए हैं।बरामदगी:
• 336 ग्राम अवैध स्मैक
• अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत: करीब 67.20 लाख रुपये गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक खूब सिंह, उपनिरीक्षक विपिन कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल भगत भाटी, हेड कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल सौरभ धामा एवं कांस्टेबल सुनील कुमार, थाना कोतवाली शामली।शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
रिपोर्ट:
तल्हा मिर्ज़ा
जिला ब्यूरो चीफ, शामली