इंडियन टीवी न्यूज़ जिला प्रभारी मोहम्मद इकराम
नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुस्सेपुर, जोगीरमपुरा एवं परमावाला में साहनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांवों के जिम्मेदार लोगों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर अधिक से अधिक लोगों से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ जुड़ने का आह्वान किया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि आज दलित, मुस्लिम, पिछड़े एवं वंचित समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य नगीना से सांसद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद विधानसभा विकास के मामले में काफी पिछड़ चुकी है और अब क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एकजुट होकर आज़ाद समाज पार्टी को मजबूत करेगी और क्षेत्र के विकास का नया अध्याय शुरू होगा।जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने खुर्शीद मंसूरी का स्वागत करते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर जोगीरमपुरा के प्रधान हारून, नाज़िम, अशरफ, ताहिर, परमावाला से अफ़ज़ाल, अनवर, ध्यान सिंह, ताहिर मंसूरी, गुलज़ार, आबिद, मुस्सेपुर से सेक्टर अध्यक्ष जोगराज, विधानसभा महासचिव वीरेंद्र हिमांशु, तरुण गौतम, गौरव चित्रास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।