किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर। राज्य में 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जेल प्रहरी (जेल वार्डर) भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार ने जेल प्रहरियों के 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) के माध्यम से चयन प्रक्रिया प्रारंभ की है।
लंबे समय से जेल प्रहरी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से राज्य की जेलों में रिक्त पदों को भरने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
पीएससी के माध्यम से निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया और आवेदन की तिथियां आयोग द्वारा जारी की जाएंगी।
सरकार का मानना है कि लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्ति होने से जेल प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार होगा और व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी बन सकेंगी।