बिग ब्रेकिंग न्यूज…….
दलौदा में पूर्व पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के घर ईओडब्ल्यू का छापा
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दिनेशचन्द्र शर्मा के घर मारा छापा

दिनेशचंद्र शर्मा के चार से पांच ठिकानों पर एकसाथ की गई छापेमार कार्यवाही

आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर/दलौदा। ईओडब्ल्यू की टीम ने आज 31 मई को दलोदा ज़िला मन्दसौर के पूर्व पंचायत सचिव दिनेश चंद्र शर्मा के भोपाल, इंदौर और मंदसौर के पांच ठिकानो पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में छापे डाले है। जिसमे करोड़ों की सम्पत्ति का पता चला है। आरोपी के ख़िलाफ़ पूर्व में 9 अपराध क़ायम हो चुके है तथा ज़िला बदर भी किया जा चुका है ।

2020 दिसम्बर में बर्खास्त किया गया था।
छापेमार कार्यवाही में अभी तक तलाश में 1 तीन मंज़िला मकान दलोदा ज़िला मन्दसौर,2 फ़्लैट्स लोटस टाउन्शिप अरबिंदो हॉस्पिटल के सामने इंदौर,3 मकान हर्षवर्धन नगर भोपाल एक फार्म हाउस,4 दलोदा के पास 7 बीघा में लगभग 2 हेक्ट कृषि भूमि तलशि के दौरान मिली है। आगे की कार्यवाही जारी है।
