थाना नौगांव क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि दो नाबालिग बालिकाएं नगर में अनजान अवस्था में घूम रही हैं तथा प्रथम दृष्टया गुमशुदा प्रतीत* हो रही हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरवी-02 नौगांव का पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और दोनों बालिकाओं को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर थाना नौगांव पहुंचाया।
थाने पर पुलिस द्वारा बालिकाओं से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि वे बिना किसी को बताए अपने घर से चली आई थीं।इसके बाद पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाना बुलाया। परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दोनों बालिकाएं किसी बात से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थीं तथा उनकी तलाश रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं तस्दीक के उपरांत दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
डायल-112 एफआरवी-02 नौगांव में पदस्थ सैनिक 275 बहादुर एवं पायलट अरुण भाभर द्वारा संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर सकुशल उनके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया गया। उक्त उत्कृष्ट कार्य को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धार द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
धार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, गुमशुदगी अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना से पुलिस द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम खान के साथ इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल धार जिला ब्यूरो चीफ मध्य प्रदेश