पन्ना, 30 जुलाई 2026 : जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमता में जमीनी विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। यहां 26 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते 42 वर्षीय मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने उसी दिन थाने में दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उप जेल पवई भेज दिया गया l
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश