जनपद अमरौहा के थाना बछरायूं क्षेत्र का मामला
जनपद अमरोहा जिसमें 05 शातिर चोर गिरफ्तार जिनके कब्जे से मो0 साईकिल के पार्ट्स व घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल बरामद
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरौहा पुलिस ने मोबाइल छीनने व अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया खुलासा जिसमें 05 शातिर चोर गिरफ्तार जिनके कब्जे से मो0 साईकिलो के पार्ट्स व घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल बरामद चोरी के सभी सामान की कीमत लगभग सात लाख रुपए बताई जा रही है आपको बता दें कि दिनांक 08,06,2026 को थाना बछरायूं क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव देहरी बुजुर्ग निवासी प्रीतम सिंह पुत्र रघुवंश सिंह की दी गई तहरीर के आधार पर थाना बछरायूं पर मुकदमा बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था
थाना बछरायूं पुलिस द्वारा घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 01.08.2026 को बछरायूं-घेरकुण्डा मार्ग स्थित तोमड़ा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा
पूछताछ में स्वीकार किया गया कि उन्होंने दिनांक 08.06.2026 को घेरकुण्डा के जंगल मार्ग पर मारपीट तथा मोबइल छीनकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की नहर पटरी एवं अन्य स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे और उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने का कार्य करते थे। बरामद मोटरसाइकिलें एवं उनके पार्ट्स बिक्री हेतु ले जाए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरौहा