उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना नोगांवा सादात पुलिस ने क्षेत्र के गांव गुलड़िया में हुए हत्या कांड का मात्र 24 घंटे के भीतर किया खुलासा मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार आपको बता दें कि
09 अगस्त को गांव गुलड़िया में सुधांशु नाम के 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर एसपी और सीओ के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई
मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता और आरोपी के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। उसी रंजिश में अरविंद ने तमंचे से गोली मार दी थी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है
ब्यूरो चीफ
ऊदल सिंह
जनपद अमरोहा