सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले हरगांव विधानसभा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति का ऐसा उत्साह उमड़ा कि पूरा कस्बा तिरंगे की छटा में रंग गया। सूर्यकुण्ड तीर्थ से शुरू हुई यात्रा मुख्य चौराहे होते हुए अवध शुगर मिल पेट्रोल पंप तक पहुंची और वहां से वापस मुख्य चौराहे पर सभा के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए।
आदर्श नगर पंचायत हरगांव ने यात्रा को भव्य स्वरूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अधिशाषी अधिकारी श्रीष मिश्र के निर्देशन में अहिरन लाल, दीपक कुमार,सुशील कुमार, सुयष श्रीवास्तव समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों ने मुख्य चौराहे सहित कस्बे को तिरंगा पट्टियों और झंडों से इस तरह सजाया कि पूरा क्षेत्र दुल्हन की तरह सजा नजर आया। आकर्षक सजावट ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
मुख्य चौराहे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति के दौरान युवाओं के नृत्य और देशभक्ति के माहौल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कार्यक्रम स्थल पर देर तक राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई देता रहा।
हरगांव के साथ नौव्वा महमूदपुर और झरेखापुर भी तिरंगामय नजर आए। मंडल अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नौव्वा महमूदपुर तथा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा के नेतृत्व में झरेखा पुर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
यात्रा के दौरान कानून- व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी और थाना हरगांव के प्रभारी निरीक्षक आनंद नरायन त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और पूरे कार्यक्रम पर निगरानी बनाए रखी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां,ब्लाक प्रमुख प्रति निधि कमलेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष पंकज शुक्ला,रीतेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, अमित सिंह प्रधान, अनुपम सिंह, अकील,सुनील वर्मा, चकरू सिंह,अंकित सिंह, शेरा सिंह,बीरू सिंह, वीरेंद्र मिश्रा,अटल दीक्षित, अमरीश वर्मा, शमीम, राम प्रसाद यादव,अनिल यादव सभासद अशोक मिश्र, परवेज,अनीश,शोएब खां, सलीम सभासद प्रतिनिधि दिनेश मिश्र पप्पू,हारून, ऋषभ गुप्त नामित सभासद सुनील त्रिपाठी बल्लू डायरेक्टर प्रदीप सिंह, समर बहादुर सिंह उर्फ समरू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुणेश त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एड.उदित बाजपेई और शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।