झाँसी, 13 अगस्त 2026। सर्किट हाउस में मा. अध्यक्ष, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की उपस्थिति में प्रशासनिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने सहभागिता करते हुए जनहित से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सार्थक चर्चा हुई।बैठक का उद्देश्य जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी संवाद स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति देने और आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाना रहा।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi