झांसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय, झांसी में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने किया।प्रदर्शनी में राष्ट्रध्वज तिरंगे की गौरवशाली यात्रा, उसके इतिहास और विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने एवं उसके उपयोग से संबंधित नियमों की जानकारी भी लोगों को दी गई।इस अवसर पर तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के महत्व और उसके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का प्रयास किया गया।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया गया।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi