बबीना। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बबीना में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में छावनी परिषद विद्यालयों के करीब 750 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक विंद के निर्देशन में आयोजित रैली को नामित सदस्य पलविंदर सिंह नंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली में सहभागिता की।तिरंगा रैली कैंटोनमेंट स्कूल से प्रारंभ होकर मस्जिद तक पहुंची। इसके बाद रैली नए पुलिस स्टेशन के मार्ग से होते हुए वापस कैंटोनमेंट स्कूल पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। आयोजन के दौरान विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संबंधित कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi