पन्ना 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़े बाजार चौराहे से जिला कांग्रेस कार्यालय तक भव्य तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम की शुरुआत बड़े बाजार चौराहे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अनीस खान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए बड़े बाजार से होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पुनः अनीस खान द्वारा ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी में शहीद हुए वीरों को याद किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।अनीस खान ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है और इसे हमेशा ऊंचा रखना हम सबका कर्तव्य है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी पन्ना मध्य प्रदेश