18 अगस्त को अहमदाबाद में GIAFI के अध्यक्ष श्री प्रशांत म्हात्रे एवं प्रतिनिधिमंडल ने न्यू इंडिया एश्योरेंस की अहमदाबाद रीजनल ऑफिस के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक बैठक आयोजित की।
बैठक में एजेंटों की समस्याओं के त्वरित समाधान, प्रीमियम व्यवसाय में वृद्धि तथा बेहतर आपसी समन्वय के लिए त्रैमासिक समीक्षा बैठकें आयोजित करने पर सहमति बनी।
इसके अलावा चयनित GIAFI प्रतिनिधियों के लिए “Train the Trainers” कार्यक्रम, एजेंटों के उत्साहवर्धन हेतु मासिक सम्मान समारोह तथा बैंकएश्योरेंस क्षेत्र में अधिक सक्रिय सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, समन्वय और एजेंट कल्याण के माध्यम से बीमा सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
रिपोर्टर: कल्पेश ठाकर, अहमदाबाद