आज एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी सम्मिलित हुईं
केशव साहू
डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की तथा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मूल निवासी आदिवासी समाज है। आदिवासी समाज ने प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक विरासत को संजोकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही।
विधायक जी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री पंच राम चंदेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ ग्रामीण, श्री सुरेश सिन्हा जिला सचिव, श्री लाला राम वर्मा मंडल अध्यक्ष, श्री शामसाय टांडेकर सेक्टर अध्यक्ष, श्री युवराज सिंह कंवर सरपंच ग्राम पंचायत सहसपुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचगण, महिलाएं एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।