राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा राज्य में “एक राज्य एक चुनाव “( वन स्टेट वन इलेक्शन) के अंतर्गत नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। राज्य के 309 नगरीय निकाय (10 नगर निगम, 47 नगर परिषद एवं 252 नगर पालिका ) के चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण के चुनाव 9 सितंबर 2026 भारतीय चरण के चुनाव 11 सितंबर 2026 को संपन्न कराए जाएंगे। वही मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी। वहीं आदर्श आचार संहिता के चलते निशुल्क एवं रियायती पट्टे संदत्त नहीं किए जाएंगे। नगर निगम के वरिष्ठ सहायक पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि आमजन के सामान्य कार्य नियमित रूप से चलते रहेंगे जिससे आमजन को असुविधा ना हो।
कुलदीप दवे (District Reporter)जोधपुर