दतिया में युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि प्रहलाद यादव नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि घटना कोतवाली क्षेत्र के फिल्टर के पास की है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रहलाद यादव के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के संबंध में कार्रवाई जारी है।