बारीपदा, 30/08: राष्ट्रीय बंदना पर्व-2026 को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर बारीपदा स्थित स्टेडियम सम्मेलन कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 11, 12 और 13 नवंबर को बेतनटी के निकट आगुआड़ गांव में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बंदना पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पर्व के सुचारु संचालन के लिए केंद्रीय कोर कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में मयूरभंज, क्योंझर, बालेश्वर, जाजपुर, ढेंकानाल, देवगढ़ और सुंदरगढ़ सहित कुल सात जिलों से बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठक तथा युवा-युवतियां शामिल हुए।वरिष्ठ कुड़मी संगठक मनोज कुमार महांता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त सीडीएमओ डॉ. त्रिलोचन महांता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. कालीपद महांता, श्रीरामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बसंत कुमार महांता, कुड़मी संगठक चित्तरंजन महांता, ‘आ-आ’ युवा संघ के अध्यक्ष शरत महांता और सचिव गौरहरी महांता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
बैठक की शुरुआत केशव कृष्ण महांता के स्वागत भाषण से हुई। आयोजन के उद्देश्य एवं बंदना पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्राध्यापक योगेश्वर महांता ने विस्तार से जानकारी दी।
पर्व के आयोजन और व्यवस्थाओं के लिए पूर्णांग कमेटी का गठन किया गया है। डॉ. त्रिलोचन महांता, चित्तरंजन महांता, डॉ. भक्तहरि महांता, अधिवक्ता पद्मलोचन महांता और देवेंद्रनाथ महांता को सलाहकार मंडली में शामिल किया गया है। प्रोफेसर डॉ. कालीपद महांता को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं युधिष्ठिर महांता, अभिमन्यु महांता, भीमसेन महांता और ध्रुव महांता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठनात्मक सचिव के रूप में संजीव महांता, हीरालाल महांता, दलगोविंद महांता, हेमंत महांता, संतोष महांता, स्नेहाशीष महांता, भागवत महांता, भवानी शंकर महांता और नीलकंठ महांता को जिम्मेदारी दी गई है। सांस्कृतिक सचिव के रूप में डॉ. प्रताप चंद्र महांता, केशव कृष्ण महांता, देवेंद्र महांता, शत्रुघ्न महांता, मनोज कुमार महांता और लक्ष्मीधर महांता को मनोनीत किया गया है।इसके अलावा वित्तीय सचिव, महिला समिति, सुरक्षा एवं अनुशासन, आवास, भोजन-पेयजल, अतिथि स्वागत, संकलन एवं प्रकाशन, सोशल मीडिया तथा मीडिया सेल के लिए भी अलग-अलग टीम गठित की गई है। क्षणप्रभा महांता को महिला संपादिका तथा निरंजन महांता को मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक के अंत में केशव कृष्ण महांता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय बंदना पर्व को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।