एक्सपोजर विजिट पर रवाना हुए 120 विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे, गोरखपुर में करेंगे शैक्षिक भ्रमण
बीईओ संतोष कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना
शहजाद आलम, जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर
ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के ज्ञानवर्धन, मनोरंजन और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा) करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में भनवापुर, इटवा, खुनियाव और डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के कुल 120 दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए बसों से गोरखपुर रवाना किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संतोष कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चे गोरखपुर के प्रमुख पर्यटन एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इनमें शहीद अशफाकुल्लाह खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर), रामगढ़ताल में नौका विहार और रेल म्यूजियम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस अवसर पर बीईओ संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को कक्षा के बाहर व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलता है। इससे उनका उत्साह बढ़ता है और उनमें सामाजिक सहभागिता एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है।
बच्चों की सुरक्षा, सहायता और बेहतर मार्गदर्शन के लिए बड़ी संख्या में विशेष शिक्षक एवं सहयोगी भी यात्रा में शामिल रहे। इनमें राजेश कुमार त्रिपाठी, चित्रा रेखा मिश्रा, राकेश चौधरी, जितेंद्र कुमार, प्रदुमन कुमार सिंह, अरुण कुमार, राघवेंद्र प्रताप मिश्र, राम सिंह, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, पूर्णिमा पांडेय, सतीश चंद्र, अवनीश त्रिपाठी, प्रतिभा, प्रेम प्रकाश सिंह, उमेश मिश्र, राममंगल, प्रमोद गोस्वामी, श्रीराम, संतोष कुमार, सरिता श्रीवास्तव, अनुराधा पांडेय, गंगाराम, महेंद्र कुमार मौर्य, रामनाथ शर्मा, अंजनी कुमार सिंह, अंशिका श्रीवास्तव, गणेश गौड़, अर्जुन वर्मा, सुनील कुमार सागर, पंकज कुमार एवं रितेश कुमार वर्मा शामिल रहे। विशेष शिक्षक दीपचंद तथा एक कदम और फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
