सिविल लाइन पुलिस ने एक करोड रुपए की चोरी का किया खुलासा।
दो शातिर चोर को मय चोरी किए गए 79 लाख रुपए नगद और 21 लाख रुपए की जेवरात,एक हुंडई वर्ना गाड़ी सहित किया गिरफ्तार।
बदायूं- थाना सिविल लाइन पर दर्ज चोरी के मुकदमे में प्रकाश में आए दो चोर आरिफ अंसारी और वसीम अंसारी निवासी जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से चोरी किए गए 79 लाख और 21 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए पुलिस ने चोरों के कब्जे से घटना में प्रयोग हुंडई वर्ना कार को बरामद किया मुकदमे में अन्य धाराओं की वृद्धि की गई है गिरफ्तार चोरों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है एसएसपी ने घटना के सफल अनावरण में सम्मिलित टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹25000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
गिरफ्तार दोनों चोर आपस में रिश्तेदार हैं और उन लोगों पर कर्ज था वह शेख दिलावर हुसैन सर्राफ के यह आरिफ ड्राइवर का काम करता थे 10 सितंबर को शेख दिलावर हुसैन की गाड़ी लेकर उसके नौकर सरफराज के साथ बदायूं माल देने और लेने के लिए आए थे तभी लोगों ने पहले से ही योजना बना ली थी अब बदायूं माल लेकर जा रही थे तो इन लोगों ने योजनाबद्ध व तरीके से माल को गायब कर देंगे सरफराज माल और रूपये को लेकर देकर बदायूं से मेरठ जा रहे थे तभी दास कालेज बदायूं के पास बिरयानी खाने का बहाना बनाकर बिना लॉक किया गाड़ी खड़ी कर दी थी सरफराज को दूर बिरयानी की दुकान पर ले गया और योजना बंद तरीके से वसीम अंसारी अपनी वर्ना गाड़ी से बदायूं आया और गाड़ी में रखे सोने के आभूषण रूपयों को चोरी कर लिये। किसी को शक ना हो इसलिए उन्होंने गाड़ी के पीछे की ओर का शीशा तोड़ दिया वसीम पैसे और माल लेकर बदायूं छुप गया दोनों मौका पाकर अपनी इसी वर्ना गाड़ी से चोरी किए गए माल और जेवरात को लेकर मेरठ जा रहे थे पुलिस ने दोनों चोरों को माल के साथ पकड़ लिया जो रुपये और जेवरात दोनों चोरों के पास से बरामद हुए वह मलिक शेख दिलावर की गाड़ी से चोरी किए थे पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।
