झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा थाना मोठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेख, मालखाना, हवालात, बैरक तथा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव, अनुशासन एवं थाना व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं बेहतर पुलिसिंग के साथ कार्य करने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान संतरी पहरा पर तैनात सिपाही के अच्छे टर्नआउट एवं सजगता की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना की गई। उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए सिपाही को ₹500/- के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई।
