*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
“बड़ी खबर”
छतौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-400 ली० स्प्रिीट एवं 01 ट्रक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
छतौनी थानांतर्गत दिनांक-14.09.26 को सूचना प्राप्त हुई कि मोतिहारी बेतिया NH पर मठिया स्थित मंजर अस्पताल के आगे धर्म कांटा पर एक भूरा रंग का ट्रक जिसका रजि० नं0-WB11G 0385 खड़ी है जिसमें अवैध स्प्रिीट है। उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मकांटा पर खड़ी ट्रक के संबंध में पुलिस अभिरक्षा में लिये गये वाहन चालक से पूछ ताछ करने पर बताये कि यह समान ढिल्लन फाईड कैरियर ली० का है जो इस कंपनी के कलकता के मछुआ ब्रांच से लोड किया गया है एवं मोतिहारी ब्रांच में अनलोड किया जाना था। उक्त संदिग्ध वाहन की तलाशी लेने पर टिन के 20 कन्टेनर से करीब 400 लीटर स्प्रिीट बरामद किया गया। साथ ही वाहन चालक राजीव कुमार सिह, पे०- ब्रहमदेव सिंह, सा०-हजपुरा, थाना-बेलसर, जिला-वैशाली को गिरफ्तार किया गया, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह