◆ प्रेस विज्ञप्ति
17 सितम्बर 2026
*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
सेवा संकल्प अभियान के तहत मोतिहारी में
भव्य दीपोत्सव।
अटल पथ (मरीन ड्राइव) पर 25 हजार
‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया मोतीझील
का किनारा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को मोतिहारी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत संध्या 6 बजे मोतिहारी के अटल पथ (मरीन ड्राइव), मोतीझील के किनारे 25 हजार दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी से मोतीझील का पूरा किनारा जगमगा उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना स्नेह एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मोतिहारी की धरती से आयोजित ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम में मोतिहारीवासियों ने अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम और स्नेह का जिस प्रकार प्रकटीकरण किया है, वह अद्वितीय और अविस्मरणीय है।
उन्होंने कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा का पावन अवसर है और इसी दिन वर्तमान भारत के नवनिर्माण के विश्वकर्मा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। यह संयोग इस अवसर को और विशेष बना देता है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के अवसरों के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे हैं। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से मोतिहारी की जनता ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी भावनाओं और शुभकामनाओं को दीपों के माध्यम से अभिव्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि 25 हजार दीप केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक हैं। मोतिहारी की जनता की व्यापक सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज के विभिन्न वर्ग देश के विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ जुड़कर अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में उप महापौर डॉo लालबाबू प्रसाद, राजीव भारद्वाज, प्रसार भारती बोर्ड सदस्य (कार्मिक), पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, प्रदेश सह संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा मनोज पासवान, उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद, मार्तण्ड नारायण सिंह, मंत्री विनोद कुशवाहा, प्रवक्ता साजिद रजा एवं संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, संयोजक सोशल मीडिया पंकज सिन्हा, संयोजक आईटी सेल ऋषभ झा, उत्तरी मण्डल प्रभारी सम्पूर्णनंद, उत्तरी मण्डल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष राजू वर्मा, अनिल वर्मा, पप्पु पाण्डेय, पुतुल पाठक, डॉo हेना चंद्रा, धर्मेंद्र स्वर्णकार, उत्तम मिश्रा, निखिल राज, बब्लू पासवान, चंदन सिंह, सन्नी सिंह, लड्डू सिंह बनिहारा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और आम नागरिकों की सहभागिता रही
रिपोर्ट,,अमरजीत सिंह