खुर्जा, बुलंदशहर। उत्तर रेलवे के खुर्जा शहर – बुलंदशहर खण्ड के मध्य स्थित खुर्जा-सिकंदराबाद रोड का समपार रेलवे फाटक संख्या 5/B रेल पटरियों की आपात मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण दो दिनों के लिए बंद रहेगा।
- वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.), उत्तर रेलवे, बुलंदशहर कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, ट्रैक की आवश्यक मरम्मत, पटरियों की फिटिंग बदलने तथा फाटक पर सड़क सतह (road surface) को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। ब्लॉक का समय:
प्रारंभ: 23 सितंबर 2026, सुबह 08:00 बजे से समाप्ति: 24 सितंबर 2026, शाम 20:00 (8:00) बजे तक
इस दौरान उक्त रेलवे फाटक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक (यातायात), बुलंदशहर से अनुरोध किया है कि इस मार्ग पर आने-जाने वाले यातायात को अन्य वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट (परिवर्तित) करने की व्यवस्था करें। कार्य स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या व्यवधान न हो, इसके लिए उचित पुलिस बल की तैनाती और आम जनता को सतर्क करने की भी अपील की गई है। यात्रियों के लिए सलाह: 23 और 24 सितंबर को खुर्जा-सिकंदराबाद रोड से यात्रा करने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।