खुर्जा । खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को बेखौफ अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े पार कर दिया। पीड़ित ने खुर्जा नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर और वाहन की बरामदगी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरीनान खुर्जा निवासी नासिर अली पुत्र हाशीम अली बीते दिन (1 अक्टूबर 2026) दोपहर लगभग 3:30 बजे अपने व्यक्तिगत कार्य से एचडीएफसी बैंक के पास आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के पास खड़ी की और किसी काम से चले गए। इसी बीच पहले से घात लगाए अज्ञात चोरों ने मौका पाकर मोटरसाइकिल चुरा ली। जब पीड़ित काम निपटाकर वापस लौटा, तो अपनी बाइक को गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित नासिर अली ने तुरंत अपने स्तर पर आसपास के दुकानों, पार्किंग स्थलों और बाजारों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने खुर्जा नगर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित तहरीर सौंपी। नासिर अली ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले में शीघ्र एफआईआर दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा चोरी हुई बाइक को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। स्थानीय पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।