कादरचौक के लभारी गांव में जमीनी विवाद में घर में आग लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
कादरचौक, बदायूं। जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी में जमीनी विवाद को लेकर एक घर में आग लगाने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती चिल्ला-चिल्लाकर आरोप लगा रही है कि कुछ लोगों ने खड़े होकर उसके घर में आग लगाई। वीडियो में युवती खुद को प्रताड़ित बताते हुए फूलन देवी बनने तक की बात कहती नजर आ रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है और जमीनी विवाद के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
