दुद्धी (सोनभद्र)।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एमएमबीसीबी मार्ग किमी-39 से बनवासी कल्याण आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक 14 किमी लंबी, 54.10 करोड़ की सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धीमी प्रगति और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने 2 सहायक अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, 4 अवर अभियंताओं के वेतन पर रोक लगाने और ठेकेदार पर 20 लाख की पेनल्टी लगाने के आदेश दिए। साथ ही कार्य को 2 माह में पूर्ण कराने और गुणवत्ता एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित के महत्वपूर्ण विकास कार्यों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। एमएमबीसीबी मार्ग पर यह 14 किमी लंबी सड़क छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक जाती है और स्थानीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
