छतरपुर के झांसी-पन्ना नेशनल हाईवे का ये वीडियो देखिए…जहां एक चलती बाइक पर कपल सरेआम आशिकी करता नजर आ रहा है।,ना हेलमेट का ख्याल, ना ट्रैफिक नियमों का डर… और हाईवे पर इस तरह का स्टंट ना सिर्फ अपनी जान बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है।तस्वीरें छतरपुर के झांसी-पन्ना नेशनल हाईवे की हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक बाईक पर दो युवक एक युवती सवार है और बीच मे बैठी युवती पीछे बैठे युवक के साथ किस तरह किसिंग कर रही है,तीनो बिना हेलमेट के हैं और हाईवे पर बेखौफ होकर बाइक दौड़ा रहे हैं। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन चालकों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।,हाईवे पर ट्रकों, ऑटो और तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। सवाल है कि ट्रैफिक पुलिस इस तरह की हरकतों पर कब कार्रवाई करेगी?
नमन नायडू
ITN नेशनल NEWS छतरपुर जिला ब्यूरो