नई दिल्ली | खड़की गांव |
बुधवार को लगभग दोपहर 3:30 बजे सड़क पर कुछ युवाओं और युवतियों द्वारा एक युवक की कथित रूप से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ युवाओं पर नशे का सेवन करने और आए दिन लोगों को निशाना बनाने के आरोप लगाए गए। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में समझौते के नाम पर पैसे वसूलने का दबाव बनाया जाता है।
लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
रिपोर्ट: जगबीर सिंह परमार
ITN national news