महिला को 2.5 लाख रुपए के नकली आभूषण बेचने वाले आरोपी को माल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अलापुर/बदायूं। बुधवार को कस्बा अलापुर में एक महिला के साथ नकली आभूषण देकर ढाई लाख रुपए ले लिये ठगी महसूस होने पर महिला ने जब जेवरों को सर्राफ दुकानदार से चेक कराया तो पता चला कि सोने के जेवर नकली है जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया था तो दिन गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार की कर लिया।
आपको बता दें कि कस्बा अलापुर वार्ड नंबर 7 मोहल्ला खेड़ा निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह नए कपड़े खरीदने उवैस पुत्र नाजिम निवासी सखानूं जिसकी दुकान अलापुर कस्बे में कपड़े की दुकान है वह दुकान पर कपड़े खरीदने जाती थी तभी उवैस ने महिला को सोना खरीदने की बात बताई जिसमें उबैस ने कहा घर पर मेरी मां बीमार है इसलिए मेरे पास जो सोना है उसको कम रेट पर दे दूंगा तभी महिला ने बुन्दे,अंगूठी,बाली, गले का हर अन्य सोने के जेवर तीन बार में लगभग 2 लाख पंचास हजार में खरीद लिया माल की जब रसीद मांगी तो उसने माल की रसीद घर से लाने के लिए कह दिया कहा कि मैं रसीद बाद में दे दूंगा। सोना खरीदने के बाद पीड़ित महिला खरीदे हुए सोने की गुणवत्ता चेक करने के लिए सर्राफ (सुनार) की दुकान पर पहुंची तो सुनार ने सोने की गुणवत्ता चेक करते हुए बताया कि इसमें एक कैरट भी सोना नहीं है यह नकली है महिला ने जब नकली सोना उबैस को वापस करने के लिए बुलाया तो उबैस उसके दो भाइयों,पिता ने महिला के साथ गाली गलौज, बदतमीजी और मारपीट कर थाने के सामने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मैं पैसे वापस नहीं करूंगा। पता चला कि वह सोना नकली है कस्बे की सर्राफ दुकानदार भी थाने पहुंच गए और उन्होंने इस बात को लेकर हंगामा किया कि यह सोना कहां से आया है किसने खरीदा और किसको बेचा गया है।सूचना मिलते ही एसपी नगर अभिषेक कुमार भी देर रात थाना अलापुर पहुंचे घटना की जानकारी ली उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई थी गुरुवार को थाना अलापुर पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि उवैश नकली माल, 40 हजार रूपये के साथ नखासा बाजार के किनारे रोड से करीब 25 कदम की दूरी पर खड़ा हुआ है पुलिस ने देर ना करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी उवैस को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार,कांस्टेबल पराग चौधरी, देवेंद्र कुमार,राहुल चौधरी थाना अलापुर साथ में मौजूद रहे थे।