ब्रेकिंग न्यूज़ | शेख सराय फेज़-1, दिल्ली
दिल्ली के शेख सराय फेज़-1 स्थित पंडित धीरज जी वाले पार्क के मंदिर में 10 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे एक महिला के बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद होने की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौके पर पुलिस को बुलाया गया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सवाल यह है कि आखिर महिला आधी रात को बच्चे के साथ मंदिर में क्या कर रही थी? क्या मामला किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा है? इसकी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल बच्चे की बलि देने संबंधी दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
जनहित में अपील: अपने बच्चों को अनजान लोगों के साथ अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पोर्ट: जगबीर सिंह परमार
I T N नेशनल लाइव न्यूज़ दिल्ली