Hapur (UP)
ब्रेकिंग न्यूज़ | जिला हापुड़
हापुड़ के रामलीला मैदान से निकली भव्य राम बारात, विधायक विजयपाल आढ़ती ने गणेश जी की आरती कर किया शुभारंभ
जिला हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हापुड़ के रामलीला मैदान से भव्य राम बारात निकाली गई, जिसमें धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
राम बारात के शुभारंभ अवसर पर हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने भगवान गणेश जी की आरती की। आरती के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और पूरा रामलीला मैदान भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
राम बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा
इस धार्मिक आयोजन ने हापुड़ में उत्सव की रौनक बढ़ा दी और लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिला हापुड़ से राहुल कुमार