जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल आयोजन हेतु जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक संपन्न:*
इंडियन टीवी न्यूज उन्नाव

आज जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल आयोजन हेतु जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला अधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को पूरी गंभीरता से आयोजित किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी जुलाई माह में विशेष मनाये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की कार्ययोजना समय से तैयार कर ली जाए तथा स्वास्थ्य स्टाफ को अभियान से पूर्व प्रशिक्षित कर,लॉजिस्टिक आदि की आपूर्ति सुनिश्चित करें। अन्य सहयोगी संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि वह स्वयं अपनी देख रेख में माइक्रोप्लान तैयार करवा कर नोडल विभाग ( स्वास्थ्य विभाग ) को समय से उपलब्ध कराते हुए विभाग के कार्यों को संपादित कराएंगे। उन्होंने कहा ब्लाक स्तरीय यूनिट से भी प्रभावी कार्यवाही संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया गया कि झाड़ी कटान, हैंडपंप रिपेयर, हैंडपंप प्लेटफार्म रिपेयर, एंटिलरवाल/फॉगिंग कार्यवाही ग्रामीण क्षेत्रो में नालियो की सफाई का कार्य प्रमुखता से और प्रभावी ढंग से कराया जाए। इसमे ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए। इसी प्रकार अन्य सहयोगी विभागों यथा शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अविभावको / छात्रों के माध्यम से जागरूकता शपथ, नगर विकास विभाग द्वारा वार्डों में फागिंग,लारर्वा साइडल छिड़काव व कूड़ा उठान, नाला नालियों की सफाई कराई जाएगी। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों से संबंधित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार, कृषि एवं सिंचाई विभाग द्वारा चूहा मारने, पशुपालन विभाग द्वारा सूअर पालकों का संवेदीकरण, महिला एवं बाल विकास द्वारा अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केंद्र पर संदर्भित करना, जिला उद्यान विभाग द्वारा मच्छर विकर्षी पौधों का रोपण से सम्बंधित कार्य प्रभावी ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में जाकर स्वयं कार्य की गुणवत्ता,धरातलीय हकीकत को देखेंगे और शत-प्रतिशत कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। बैठक में उपस्थित नगरपालिका/नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्रों में सभी नाले नालियो की सफाई सुनिश्चित करवा ली जाए कही भी जल भराव की स्थिति नही पैदा होनी चाहिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके गौतम, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बोर्न डॉ विवेक गुप्ता, अपरमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ललित ,डॉ हरनाम सिंह, डॉ नरेन्द्र सिंह,डॉ हरिनंदन सिंह डॉ अर्जुन सिंह जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ जयराम सिंह,जिला एपीडमोलॉजिस्ट डॉ रवि यादव,डॉ अंकिता सिंह,ज़िला कोर्डिनेटर यूनिसेफ मो .दिलशाद ,जिला कॉर्डिनेटर पाथ जितेंद्र कुमार, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत तथा अन्य सहयोगी विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
यूपी उन्नाव
अदित्य बाजपेई