रिपोर्टर अजय कुमार शिवहर
शिवहर पुलिस की छापेमारी में मिली बड़ी सफलता, शराब कारोबार में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
शिवहर। जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1014.81 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और खरीद-बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को तरियानी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से विदेशी शराब का परिवहन, बिक्री एवं भंडारण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें कुल 1014.81 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया।
इस मामले में तरियानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं, शराब कारोबार में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:
विदेशी शराब: 1014.81 लीटर
पिकअप वाहन: 01 जब्त
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।