रावघाट माइंस से 110 छत्तीसगढ़िया मजदूरों को हटाने का आरोप, आंदोलन की तैयारी को लेकर डौंडी में बैठक
डौंडी/बालोद, 11 अक्टूबर 2026। रावघाट माइंस में काम करने वाले 110 छत्तीसगढ़िया मजदूरों को हटाए जाने के विरोध में आंदोलन की तैयारी को लेकर रविवार को बालोद जिले के डौंडी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों के रोजगार और स्थानीय श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, मजदूर पिछले पांच वर्षों से देव माइनिंग और एनसी नाहर कंपनी के अंतर्गत काम कर रहे थे। आरोप है कि नया टेंडर ओडिशा की कंपनी KCCL को मिलने के बाद 110 छत्तीसगढ़िया मजदूरों को काम से निकाल दिया गया। साथ ही, उनकी जगह ओडिशा और बिहार के मजदूरों से काम कराए जाने की बात कही गई।
इस मामले को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला बालोद के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की तैयारी और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए स्थानीय श्रमिकों को काम पर वापस लेने की मांग को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया गया।


