एटा के कस्बा सकीट निवासी मोहम्मद अजहर की कार अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर पलट गई। हादसा जसरथपुर गांव के पास हुआ, जब कार का अचानक टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मोहम्मद अजहर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अजहर अपने चाचा के साथ कार से अलीगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे हुए हादसे के बाद हाईवे पर तैनात एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मोहम्मद अजहर खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सकीट में उनके परिचितों ने राहत की सांस ली।